• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अखिलेश यादव के नाम, और सपा सरकार के काम पर जीतेगी सपा- शकील खान

By

Jan 24, 2021

अखिलेश यादव के नाम, और सपा सरकार के काम पर जीतेगी सपा- शकील खान

अमित कुशवाहा ने सपा मुख्यालय पहुंचकर झाँसी विधानसभा से उम्मीदवारी के लिए दिया आवेदन-पत्र

सपा नेता शकील खान के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे दो दर्जन कार्यकर्ता।

झांसी। समाजवादी पार्टी के दो दर्जन कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सपा नेता शकील खान के नेतृत्व में सपा मुख्यालय पहुंच कर झांसी सदर विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे पार्टी के पूर्व सभासद अमित कुशवाहा का आवेदन-पत्र दाखिल किया तत्पश्चात सपा मुखिया अखिलेश यादव से भेंट की।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सभासद अमित कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे और अपना आवेदन पत्र जमा किया।
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जोर-शोर से जुटी समाजवादी पार्टी इस बार झांसी से इतिहास रचने का संकल्प पूरा करने की तैयारी में है। साथ ही अमित कुशवाहा को मिल रहे जनसमर्थन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का साथ मिलने की वजह से कुशवाहा समाज में भी समाजवादी पार्टी के प्रति खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

इस दौरान सपा नेता शकील खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित उम्मीदवार के साथ पूरी समाजवादी पार्टी संकल्पित होकर “अखिलेश यादव के नाम, और सपा सरकार के काम” पर जनता के जन-समर्थन से इस बार झांसी से इतिहास रचने का कार्य करेगी।

इस दौरान कुशवाहा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, विधानसभा महासचिव मोहम्मद फारुख शेख, व्यापार सभा के अमित कुमार खटीक बंटी, महानगर उपाध्यक्ष अल्ताफ रिजवी, अभिषेक सोनी उर्फ जैकी पहलवान, युवजन सभा के निवर्तमान अध्यक्ष हनीफ मंसूरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष रायकवार, हाफिज शाहनवाज खान, भगवान सिंह कुशवाहा छोटू जमींदार, लोवा के जिला उपाध्यक्ष दीपू कुशवाहा, एहतेशाम खान, कुनाल अहिरवार, जहीर खान, राकेश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, मनीलाल कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, राजू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in