• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मण्डलायुक्त/अध्यक्ष,-=-झाँसी स्मार्ट सिटी सुभाष चन्द्र शर्मा ने विभिन्न परियोजनोें का निरीक्षण

By

Jan 22, 2021

मण्डलायुक्त/अध्यक्ष,-=-झाँसी स्मार्ट सिटी सुभाष चन्द्र शर्मा ने विभिन्न परियोजनोें का निरीक्षण

मण्डलायुक्त/अध्यक्ष, झाँसी स्मार्ट सिटी सुभाष चन्द्र शर्मा ने विभिन्न परियोजनोें के साथ पं.दीन दयाल उपाध्याय सभागार के सामने वाटर एटीएम का निरीक्षण किया गया। झाँसी फोर्ट के पास ओल्ड सिटी गेट परियोजना व किले की दीवार का अवलाेकन किया व किले के दीवार के अन्द्रुनी हिस्से में बने सूखें तालाब का जीर्णाेद्वार का कार्य (पीएमसी) स्टूपकंसल्टेंट काे दिया गया।
मंडलायुक्त ने प्रेम नारायण तिवारी पार्क में लगे ओपन जिम के विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण व प्रगति की समीक्षा की गई।
मंडलाध्युक्त ने ध्यानचंद स्टेडियम में बैडमिंटन काेर्ट के कार्य का निरीक्षण पीएमसी टीम के साथ किया व फॉल सिलिंग की ऊंचाई अन्तराष्ट्रीय मानक के अनुसार 12 मीटर पर सुनिश्चित करने का निर्देश पीएमसी काे दिया गया। ।

इस मौके पर के0 बी0 सिंह-(नाेडल हेड, पीएमसी जेएससीएल), मनविंदर सिंह टीम लीडर, श्रीपद के0 इन्दापुरकर सहायक कन्सट्रक्शन मैनेजर, बी0 सत्यवानी अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्ट, शिवम सारस्वत सपोर्ट इंजिनियर, शशिकान्त कुमार सपोर्ट इंजिनियर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in