• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में संपन्न//रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

*सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में संपन्न//रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

 

गरौठा झांसी।। आज 19/01/2021 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी झांसी आंद्रा बामसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी की अध्यक्षता में किया गया।
मौके पर क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत भी मौजूद रहे। जिसमें जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना।
संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 153 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह तहसीलदार मनोज कुमार नायब तहसीलदार उपेंद्र वर्मा सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कपूर सिंह अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार राय खंड विकास अधिकारी श्याम प्रताप सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा, थानाध्यक्ष एरच प्रदीप सिंह, ककरबई थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप गौतम,थानाध्यक्ष टोड़ी विजय कुमार पांडेय,लहचूरा विनोद कुमार सहित सर्किल के तमाम अधिकारी एवं पुलिस मौजूद रही।

Jhansidarshan.in