• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बरोदा में एक घर को बनाया चोरों ने अपना निशाना-=-रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी

By

Jan 18, 2021

बरोदा में एक घर को बनाया चोरों ने अपना निशाना-=-रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोदा खुर्द में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां से रिटायर्ड अध्यापक शत्रुघ्न सिंह जो कि वर्तमान समय में पैट्रोल पंप का संचालन करते है, उन्होंने बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने पैट्रोल पंप की बिक्री के लगभग आठ लाख रुपए तथा करीब चार लाख रुपए के जेवरात चांदी सोने के पार कर दिए हैं। वहीं घटना की जानकारी लगते ही सीओ कोंच राहुल पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक अपने दलबल के साथ पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं अभी इस मामले में पुलिस जाँच करने में जुटी है। वहीं सीओ राहुल पाण्डेय ने बताया कि सर्विलांस और एसओजी टीम लगा दी गई है, जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Jhansidarshan.in