ट्रैफिक पुलिस ने निरीक्षण कर भारी वाहनों पर लगाई रोक-=-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी
कोंच नगर में जाम की समस्या को देखते ट्रैफिक पुलिस ने आज चैकिंग अभियान चलाया।
कोंच नगर में सुबह से लेकर शाम तक नगरवासियों को जाम से काफी समस्या हो रही थी। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में आज सोमवार को टीआई लखन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर के मुख्य मार्ग मार्कण्डेयश्वर, रेलवे क्रॉसिंग, स्टेट बैंक, पहाडग़ांव चुंगी, महेशपुरा आदि जगहों पर वाहन की चैकिंग की गई। जिसमें उन्होंने कस्बे में जाने बाले भारी वाहनों पर रोक लगाते हुए कहा नगर के अंदर कोई भारी वाहन प्रवेश नही किया जाएगा। वही उन्होंने मोटर साइकिलों पर तीन सवारियों को रोककर उनके प्रपत्र न होने पर ऑनलाइन ई चालान कर टीआई ने शख़्त हिदायत दी।
वाहन चेकिंग में करन सिंह हेड कॉन्स्टेबल, सचिन व बिनीत दुबे आदि पुलिस फोर्स रहा