*अपने ही झूठ में फंसते नजर आ रहे भाजपा नगर अध्यक्ष*
*आरोपी के साथ मनाते रहे अपनी जन्मदिन पार्टी*
*प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया पर मड़ रहे आरोप*
कोंच(जालौन) बीते दिनों नावालिकों के साथ दुष्कर्म के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गये भाजपा कोंच के नगर उपाध्यक्ष एवं रिटायर्ड कानूनगो मामले में भाजपा कोंच के नगर अध्यक्ष के बयान ही भाजपा की छवि और कार्यशैली में भिन्नतायें प्रदर्शित कर रहे है जैसे ही भाजपा के नगर उपाध्यक्ष को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया दूसरी तरफ भाजपा नगर अध्यक्ष ने जल्दबाजी में प्रेस बिज्ञप्ति जारी कर अपने ही नेता से 27 दिसम्बर 2020 की तारीख से रिश्ते खत्म करने का दावा कर दिया लेकिन नगर अध्यक्ष के दावे की पोल खोलती एक तस्वीर जो उनके जन्मदिवस की बताई जा रही है जिसमें आरोपित नेता पार्टी के कार्यालय में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अपने नगर अध्यक्ष का 30 दिसम्बर 2020 को जन्मदिवस मनाते देखा जा सकता है। वावजूद इसके भाजपा के नेता अपनी कमी को दरकिनार कर मीडिया पर ही दोषारोपड़ करने से बाज नही आ रहे है|