*प्राचीन हनुमान मंदिर गुदरिया महाराज पर हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच। अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम नगर के प्राचीन हनुमान मन्दिर गुदरिया महाराज पर हुआ। यहां पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी व लड्डू दिया। नगर में प्राचीन हनुमान गुदरिया महाराज पर अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिर्विद पण्डित संजय रावत के द्वारा आयोजित खिचड़ी व लड्डू कार्यक्रम कराया गया। इस मौके पर नगरवासियों ने गुदरिया हनुमान जी महाराज के दर्शन किये व खिचडी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिर्विद पण्डित संजय रावत, एलएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष अजय रावत, सचिव अमरेन्द्र दुबे, भगवताचार्य विष्णुकान्त शास्त्री, विनोद अगिनहोत्री एड., प्रदीप रावत, अबधेश द्विवेदी एड., अनिल वैद, अखलेश बबेले, राघवेंद्र तिवारी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत, मंत्री अनिरुद्ध मिश्रा, शिवांग दुबे लला, सौरभ मिश्रा, आशु रस्तोगी, रूपेश शास्त्री, शिक्षक राजेन्द्र द्विवेदी, डॉ. दिनेश उदैनिया, संजय सिंघाल, के.के. यादव, अनिल नगाइच, धर्मेन्द्र बबेले, पंकज तिवारी, अक्षत मिश्रा, विनोद दरोगा जी, हरिश्चन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।