*स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर सपा का युवा घेरा कार्यक्रम मियागंज में हुआ सम्पन्न :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर एव जिला अध्यक्ष नबाब सिंह यादव के निर्देश पर आज कोंच नगर में डी.यू.के पब्लिक स्कूल मियागंज में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय में घेरा बनाकर युवाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा-गोष्ठि की गई। समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी युवा घेरा कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई युवा घेरा कार्यक्रम में मंहगी होती शिक्षा, बेरोजगारी, युवाओं पर फर्जी केस तथा निर्दोषों पर लगी एनएसए, पूंजीनिवेश का अभाव और फैक्ट्रियों में बंदी के साथ छंटनी, सरकारी भर्तियों में धांधली, महिलाओं-बच्चियों से दुष्कर्म, ध्वस्त कानून व्यवस्था, शिक्षा क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप, छात्रसंघो के चुनाव, शिक्षा संस्थाओं में खास विचारधारा का प्रचार, मंहगी फीस, आनलाइन शिक्षा में विसंगतियां, गरीब पिछड़े और अनुसूचित जाति के छात्रों की उपेक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं समाजवादी सरकार में छात्रों और युवाओं के लिए किए गए कार्यों से भी अवगत कराया।स्वामी विवेकानंद केवल अध्यात्म की चर्चा ही नहीं करते थे बल्कि उसे सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ते थे। उनके राष्ट्रवाद में वंचितों के प्रति त्याग, समर्पण और सेवा का विशेष महत्व था।साम्प्रदायिकता और जातीयता को वे देश के विकास में घातक समझते थे। स्वामी जी लोकतंत्र की मूल भावना, सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति पर विशेष बल देते थे। युवा घेराक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव ने की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निरंजन राजू चमरसेना, विधानसभा अध्यक्ष माधोगढ़ प्रतिपाल सिंह गुर्जर बट्टू भईया, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोज इकड़िया, पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी रहम ईलाही क़ुरैशी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सपा नगर अध्यक्ष छोटू टाईगर के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर रामानन्द कुशवाहा, सेठ कमरूदीन मंसूरी, इस्लाम बाबा, नगर महासचिव डॉ शिवम यादव, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, यूथ बिग्रेड जिला उपाध्यक्ष सौरभ खरे, विशाल गिवासिया बंटी, सोबी मंसूरी, मन्त्री पटेल धनोरा, सचिन यादव दाऊ, मुन्ना मंत्री कुरैशी, शीलू गुर्जर पीपरी, यूथ बिग्रेड नगर अध्यक्ष रवि यादव, अखिलेश यादव यूथ बिग्रेड नगर अध्यक्ष सचिन तिवारी, आफ़ताब मकरानी, श्यामू यादव, अजय यागिक, ऋषि यादव, नसीम मकरानी, बृजलाल लखरे, आकाश विश्कर्मा, बॉबी वर्मा, सचिन यादव, आकाश वर्मा, आशु वर्मा, इमरान राईन, मिस्टर पटेल, इरफान अली, अनूप चौधरी, मोनू झाँ, मनु झाँ, शिवम यागिक, सुंदर तिवारी, इरफ़ान खान, संजय वर्मा, जीतू राठौर, गौरव गुर्जर, भूपेंद्र वर्मा, आशीष यादव,सुरेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।