• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में भारत विकास परिषद ने विवेकानन्द जयन्ती के रूप में मनाया युवा दिवस:- रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में भारत विकास परिषद ने विवेकानन्द जयन्ती के रूप में मनाया युवा दिवस:- रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

कोंच नगर के अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद ने स्वामी विवेकानंद जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई। और स्वामी विवेकानन्द जी के रास्ते पर चलने की बात कही।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित जस्य कार्यक्रम में वतौर मुख्य अतिथि पधारे सीओ राहुल पाण्डेय ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानन्द के बताए गए रास्ते ओर चलें तो निश्चित ही उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा समय समय पर बच्चों के विकास के लिए कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं कराई जाती है जिसके लिए संस्था के लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर हम सभी चलें और आगे बढ़ें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता आनन्द अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो रास्ते युवाओं के लिए बनाए हैं उस पर चलें और आगे बढ़ें। इस मौके पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी बृजेन्द्र मयंक एड., पूर्व प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह, शिक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी, दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक के.एल. यादव बाबू जी, बृजबल्लभ सिंह सेंगर, संस्था के अध्यक्ष विजय रावत ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। आये हुए अतिथियों का अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बैज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्रा अंचल सोनी, शीतल, काजल, आरती दुबे, गौरी शिवहरे, निशा, सारिका, शिवांगी, दीक्षा, प्रतिमा, बादल, प्रगति अग्रवाल, श्रष्टि ने सरस्वती बन्दना प्रस्तुत की। वहीं स्वागत गीत श्रष्टि यागिक, ऋतु, गौरी सक्सेना, ऋचा ने गाया। वहीं भाषण लक्ष्मी, राष्ट्रगीत रोशनी, नाटक शिवांगी तिवारी, काजल, शीतल, दीक्षा, आँचल, सारिका, अंचल सोनी, नृत्य आई लव माई इण्डिया प्रतिमा बादल, कोरोना पर नाटक तनु, प्रिंसी, राधा, श्रष्टि, अंजली, काजल, सोनम, ज्योति, महजबीन, शीतल, आँचल, बुंदेलखंडी लोकनृत्य प्रिंसी, आँचल, संध्या, जलसा, तनु, प्रतिमा, अंचल, निशा ने प्रस्तुत किया तो भाषण दीक्षा राठौर, गीत छात्रा ज्योति पटेल, मेहजबीन ने गाया। राष्ट्रगीत को गौरी, ऋतु, ऋचा व भजन को प्रतिमा, गौरी, शिवानी, आरती, भाषण शिवांगी तिवारी, राष्ट्रीय गीत प्रियांशी ने गाया। इसके अलावा छात्रा ज्योति, श्रष्टि, राधा, प्रिंशी, आँचल, मेहजबीन, अंजली, अमरीन, निशा, प्रेरणा, नम्रता, रोहिणी ने भी नाटक व राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर रामशंकर छानी, राजेन्द निगम, अशोक शुक्ला महाविद्यालय के संरक्षक प्रमोद शुक्ला लला, प्रबंधक विपिन शुक्ला एड., कोषाध्यक्ष विनय शुक्ला, कॉर्डिनेटर डॉ. शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी, प्रचार्य डॉ. अरविन्द यादव, उप प्राचार्य नीता रेजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनीषा वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, शबाना बानो, मृदुल दांतरे, डॉ. नोशद, गौरव श्रीवास्तव, निधि मिश्रा, शरीफ, मुबारक खान, प्रिया दीक्षित, महेन्द्र परिहार, उदयकांत बाजपेई, शारुख, सुमन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन इंजी. राजीव रेजा व भारत विकास परिषद के सचिव अमरेन्द्र दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

Jhansidarshan.in