• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*भाजपा के बेलगाम प्रदेश संगठन मंत्री ने किसानों को बताया टट्टू*

*भाजपा के बेलगाम प्रदेश संगठन मंत्री ने किसानों को बताया टट्टू*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गुरसराय झांसी।। आज कस्बा गुरसराय में बुंदेलखंड किसान यूनियन की मासिक बैठक बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पप्पू पुरैनिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें उपस्थित किसानों ने भाजपा के बेलगाम प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जाटव के उस भाषण की घोर निंदा की जिसमें उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों को शाहीन बाग की तरह किराए का टट्टू बताया है।
बैठक के दौरान बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री के इस बयान से देश के समस्त किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं बुंदेलखंड के समस्त किसानों ने इस बात को लेकर काफी चर्चा की है और यह निष्कर्ष किया गया कि भाजपा के प्रदेश मंत्री सत्ता के मद मैं बेकाबू होकर यह भूल गए हैं की यदि किसान ना होता तो ना कोई नेता होता ना कोई पार्टी होती क्योंकि किसान ही वह व्यक्ति है जो खेत में मेहनत करके अनाज पैदा करता है कोई नेता खेत में काम नहीं करता है फिर भी किसानों के विरोध मैं भाजपा पार्टी के संगठन मंत्री बोल रहे हैं। इस दौरान बैठक में उपस्थित किसानों ने रोष व्यक्त कर कहा की प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जाटव अपने शब्द वापस लें और आंदोलन कर रहे किसानों से माफी मांगे नहीं तो बुंदेलखंड का किसान उन्हें लाठी डंडे लेकर खदेङेगा।
इस मौके पर गिरीश खरे, देवेंद्र सिंह, देव, मोहित घोष, मानवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह पटेल, ब्रश भान सिंह पटेल, संदीप पटेल, भूपेंद्र सिंह, प्रहलाद तिवारी, चंद्रशेखर आदि किसान मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in