• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भाषण प्रतियोगिता में शिवानी प्रजापति ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

झांसी। प्रयास सभी के लिए संस्था के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे तीन दिवसीय युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को केंद्रीय संयोजक मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में राजकीय महिला महाविद्यालय सभागार में छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्या डाॅ कंचन जायसवाल, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप प्रधानाचार्य डाॅ एसएस सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान 16 छात्राओं ने प्रतियोगिता में सहभागिता की और निर्धारित समय में अपने अपने विचार व्यक्त किये। निर्णायक मंडल द्वारा शिवानी प्रजापति को प्रथम, निधि को द्वितीय एवं वैशाली प्रजापति को तृतीय स्थान की विजेता घोषित किया गया। इस दौरान मनमोहन गेड़ा ने कहा कि विवेकानंद जी के विचार युवाओं के लिए प्रेरक हैं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। समारोह के अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता करने वाली समस्त छात्राओं को पुरूष्कृत किया गया। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, अंकित राय, विक्रांत सेठ उपस्थित रहे। समारोह का संचालन रामकुमार कोईया एवं सुनील खरे ने संयुक्त रूप से किया। आभार हरमिंदर कुमार एवं महामंत्री दीपक साहू ने व्यक्त किया।

 

Jhansidarshan.in