*खैरी में गौशाला की जाली तोड़ गौवंश निकल आये बाहर :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच विकास खंड के ग्राम खैरी में बनी गौशाला का बुरा हाल है। यहां पर कोई भी व्यवस्थाएं नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि आज गौशाला की जाली टूट गई और गौवंश बाहर निकल आये व किसानों की फसल पर टूट पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों की कोई भी अधिकारी सुन नहीं रहा। ग्रामीणों के मुताबिक सचिव को फोन करो तो वह आज कल कह कर टाल देती है। गाँववालो ने ने मिलन केंद्र में ट्राली लगाकर जानवरों को बंद कर दिया। कुछ जानवर अस्पताल में भी बंद किए थे जो गेट तोड़ कर भाग गए।