पंजाब नेशनल बैंक के सर्वर ठप्प ग्राहक परेशान-रिपोर्ट-दयाशंकर साहू,नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्णकान्त
झाँसी के कस्वा पूँछ में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उपभोक्ताओं का बुरा हाल बना हुआ है लगातार लम्बी कतार एवं भारी भीड़ बैंक उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही हैं कोरोना में हुए लॉकडावन के बाद जमा हुई भीड है कि खत्म होने का नाम नही ले रही है बैंक उपभोक्ताओं को बैंक से जमा निकासी के साथ अन्य बैंक संबंधी जानकारी या करवाही के लिए चक्कर काटने पड़ रहे है जिसमे सर्वर का रोना कोड में खाज का काम कर रहा है उवभोक्ताओ को भीड़ से पहले ही गुजरना पड़ता था अब लो सर्वर के कारण उनकी समस्या दो गुनी हो गई है वही सर्वर की समस्या के चलते बैंक स्टाफ भी खासा परेशान देखने को मिलता बैंक में सर्वर न होने के कारण बैंक सम्बन्धी कार्य पूरी तरह ठप्प हो जाते है बैंक में भीड़ की समस्या से दो चार हो रहे उपभोक्तओं में रोष देखने को मिला।