*एट में विधायक ने किया महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन*
थाना एट में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के अभियान के तहत आज उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व क्षेत्राधिकारी कोंच राहुल पाण्डेय के द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित है। यह डेस्क महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए अत्यन्तअत्यधिक महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को अपनी बात सबके सामने कहनी पड़ती थी लेकिन अब इस महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं अपनी समस्या व सुझाव आसानी से बता सकेंगी। इस दौरान विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हेल्प डेस्क का उदघाटन हुआ। उदघाटन अवसर पर सीओ कोंच राहुल पाण्डेय व थानाध्यक्ष विनय दिवाकर,महिला सब इंस्पेक्टर रानी गुप्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर एट थाने की पुलिस के साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।