*सांसद ने फीता काटकर कुठौंद थाने में महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारम्भ :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
जालौन:-सांसद ने फीता काटकर कुठौंद थाने में महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारम्भ, महिलाओं की भीड़ रही मौजूद जनपद जालौन के कुठौंद थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओ के अधिकार एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिये थे। इसी के मद्देनजर जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने जनपद के समस्त थानाध्यक्षो को महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिये है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज कुठौंद थाने में महिला डेस्क का शुभारंभ सांसद भानू प्रताप वर्मा एवं सर्किल के सीओ विजय आनन्द ने फीता काटकर किया। जिस पर 24 घंटे एक महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहेगी। जो महिलाओं की समस्या को सुनेगी इसके पहले महिलाओं को थाने में अपनी बात कहने में झिझक एवं शर्म महसूस होती थी। अब महिलाएं अपनी बात निसंकोच महिला डेस्क पर महिला पुलिस कर्मी को बेझिचक बता सकेगी। और उनकी शिकायत पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण किया जाएगा। महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का श्रेय सांसद भानुप्रताप वर्मा ने व मंचासीन अधिकारियों ने थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी को दिया और कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या देखकर थानाध्यक्ष के कार्यो की जमकर तारीफ भी की कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारियों में एसडीएम जालौन गुलाब सिंह, सीओ विजय आनंद, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अपने वक्तव्यों से जागरूक किया।