• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बैठक सम्पन्न-करारी में ही बने ट्रांसपोर्ट नगर व छोटे ट्रांसपोर्टरों को…. – अंचल अडजरि

By

Jan 4, 2021

ट्रांसपोर्ट नगर के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
– बैठक सम्पन्न-करारी में ही बने ट्रांसपोर्ट नगर व छोटे ट्रांसपोर्टरों को…. – अंचल अडजरिया
फोटो- 18

झांसी। सोमवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता मैं ट्रांसपोर्ट नगर के संबंध में बैठक संपन्न हुई। जिसमें जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी झांसी विकास प्राधिकरण, संपत्ति अधिकारी नगर निगम, अपर नगर आयुक्त, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के विजय जैन, संजय शर्मा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण आदि सम्मिलित हुए। बैठक में जय बुंदेलखण्ड व्यापार मंडल के बुंदेलखंड अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने सुझाव देते हुए बताया की ट्रांसपोर्ट नगर करारी स्थित भूमि पर ही बनाया जाए। साथ ही व्यापारियों की सुविधा के लिए सारी दुकानें व गोदाम एक रंग रूप एक से बनाए जाएं। इसके अतिरिक्त बड़े व छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए अलग-अलग एबीसीडी श्रेणी की दुकान व गोदाम है वह कम से कम लागत में इन सभी को दुकानदारों को उपलब्ध कराया जाए। जिससे छोटे ट्रांसपोर्टर भी लाभान्वित हो। सचिव विकास प्राधिकरण ने बताया कि नगर निगम की 25 एकड़ भूमि करारी में स्थित है। जिसको सभी लोगों ने पिछली मीटिंग के बाद जाकर देखा था। इसी भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा। इसकी रूपरेखा शीघ्र ही नगर निगम वा विकास प्राधिकरण के अधिकारी बैठक में तय करेंगे।

Jhansidarshan.in