• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पुलिस की सफलता,अपराधियों में खलबली,17 मुकदमे 10,000 का इनामी कामरान को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

By

Jan 2, 2021

निरंतर झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्ग निर्देशक में अपराधियों में खलबली मची हुई है l निरंतर कार्रवाई से झांसी जनपद अब लगता है अपराध मुक्त हो जाएगा l इसी के साथ साथ पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में निरंतर सफलता मिल रही है l और आज इसी क्रम में थाना कोतवाली जनपद झांसी के दिशा निर्देशन में 1 जनवरी 2021 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय विभिन्न मुकदमा धारी गैंगस्टर एक्ट में वांछित टॉप टेन अपराधी ₹10000 का इनामीया अभियुक्त कामरान पुत्र स्वर्गीय शंभू उर्फ समीम पहलवान उम्र 34 वर्ष निवासी मुकरयाना थाना कोतवाली जनपद झांसी को उनके द्वारा जान से मारने की नियत से फायर करने पर पुलिस मुठभेड़ में एक तमंचा 315 बोरके दो कारतूस जिंदा l 315 बोर नाजायज एक खोखा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया l इस सराहनीय कार्य में पुलिस मुठभेड़ के संबंध में विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर पुलिस ने कार्रवाई की l गई एवं अभियुक्त को जिला कारागार में पहुंचाया गया l वही कामरान के ऊपर विभिन्न थानों में 17 मुकदमे चल रहे हैं l

गिरफ्तार करने वाली टीम में देवेश शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली निरीक्षक, उप निरक्षक रामकुमार सिंह चौकी प्रभारी बड़ागांव गेट, श्री महाराज सिंह चौकी प्रभारी उन्नाव गेट, जय गोविंद सिंह थाना कोतवाली, कांस्टेबल- भगवान सिंह थाना कोतवाली- आशीष यादव चौकी बड़ागांव गेट- दीपांशु पटसारिया चौकी बड़ागांव गेट आदि का विशेष सहयोग रहा l

Jhansidarshan.in