• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र……

By

Jan 2, 2021

 

सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र,
सौजन्य से राजकीय कृषि प्रक्षेत्र भरारी पर रवि शर्मा जी विधायक -हजयाॅसी सदर की
अध्यक्षता में एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डा0
आर0पी0दुबे, प्रधान वैज्ञानिक राष्ट्रीय कृषि वानिकी अनुसन्धान संस्थान भरारी द्वारा कृषि
वानिकी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। डा0 निशी राय, प्रभारी के0बी0के0
भरारी द्वारा केन्द्र पर कराये जा रहे अनुसन्धान कार्यो की जानकारी दी। डा0 सीताराम
काटवा, प्रधान वैज्ञानिक भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसन्धान संस्थान भरारी
(-हजयाॅसी) द्वारा कृषको की आय दुगनी करने के सम्बन्ध में सामयिक जानकारी दी।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी -हजयाॅसी द्वारा फसलों में लगने वाले कीट/बीमारी के
सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराया। डा0 ए0बी0 मजूमदार, सेवानिवृत्त, वैज्ञानिक
आई0जी0एफ0आर0आई0 ने पशु पोषण के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दी। सहायक
निदेशक (मृदा परीक्षण) -हजयाॅसी द्वारा मिट्टी परीक्षण के लाभ के बारे में अवगत कराया
गया। डा0 अतीक अहमद वैज्ञानिक के0बी0के0 भरारी ने जैविक खेती के बारे में कृषकों
को विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती मंजू गुप्ता महिला कृषक ने गाय के महत्व के बारे में एवं
जीवामृत आदि के बनाने की जानकारी दी । कार्यक्रम के अन्त में डा0 पी0के0 सोनी
वरि0वैज्ञानिक फसल शोध प्रक्षेत्र मऊरानीपुर द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया। जिसमें
विजेता कृषकों को कृषि यन्त्र वितरित किये गये ।

Jhansidarshan.in