पति ने पत्नी के गर्दन में मारा गड़ासा मौत-रिपोर्ट-दयाशंकर साहू-नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्णकान्त
झाँसी के कस्बा थाना पूँछ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चितगुवा में पति द्वारा अपनी पत्नी की गर्दन में गड़ासा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। खवर सूत्रों से थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चितगुवा में रामशरण उर्फ बब्लू ने किन्ही कारणों के चलते शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी लक्ष्मी उम्र करीब 32 वर्ष की गर्दन में गड़ासा मार दिया परिजनों को जानकारी मिलते ही आनन फानन में घायल अवस्था मे उपचार के लिए लेकर भागे लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया घटना की सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस आरोपी को खोजने में चकरघिन्नी बनी हुई है। मृतका की दो पुत्री एवं एक पुत्र है बताया जा रहा है कि आरोपी युबक दिमाग से विछिप्त है जिसका उपचार भी चल रहा है।