सीपरी थाने में मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ…………………..
सीपरी बाज़ार थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ पार्षद सुशीला दुबे व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष शालिनी गुरबक्सनी एवम् सीपरी बाजार महासमिति की अध्यक्ष राखी बुद्ध राजा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया l
महिला हेल्प डेस्क खुलने से अब महिलाओं को अपनी शिकायत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला सीपरी बाज़ार व्यापार महासमिति के महामंत्री अजय चड्ढा ,युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनीष रावत, मयंक परमार्थी,पार्षद कन्हैया कपूर , गोकुल दुबे, बृजेश यादव,शैलेन्द्र भदौरिया, नरेंद्र सिंह,दिलीप मिश्रा,सीमा शर्मा,दीपा छाबड़ा, मंजुल तिवारी,आदि मौजूद रहे l
कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह द्वारा एवम् आभार पंकज शुक्ला ने व्यक्त किया l