• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एसडीएम साहब ! जरा घमूरी की गौशाला को भी देख लो-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

By

Jan 2, 2021

एसडीएम साहब! जरा घमूरी की गौशाला को भी देख लो

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

एसडीएम कोंच अशोक कुमार की गाड़ी जैसे ही कोंच विकास खण्ड के ग्राम घमूरी से निकल रही थी तभी यहां के करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को रुकवाकर कहा कि आप यहां की गौशाला को देख लीजिए, यहां पर गौशाला में कोई व्यवस्था नहीं है। पीने को पानी नहीं है, भूसा भी नहीं है और देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है। ग्रामीण ही इस गौशाला की देखरेख करते हैं। गांव में जगह जगह गन्दगी है। गौशाला में व्यवस्थाएं न होने के कारण ग्रामीणों ने पंचायत भवन में गौवंशों को बन्द कर दिया है। पानी की टंकी भी खाली पड़ी है। वही एसडीएम कोंच अशोक कुमार ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द व्यवस्थाएं सही कराने की बात कही ।

Jhansidarshan.in