• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेढ़र थाने के ग्राम पजौनियां रंजिशन चली गोली से युवती घायल, पीड़ित युवती परिजन पहुंचे एसपी के दरवार में, युवती अस्पताल में भर्ती

By

Jan 2, 2021

रेढ़र थाने के ग्राम पजौनियां रंजिशन चली गोली से युवती घायल, पीड़ित युवती परिजन पहुंचे एसपी के दरवार में, युवती अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट -रविकांत द्विवेदी

उरई (जालौन)। रेढ़र थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पजौनियां में आज शनिवार को लगभग 9 बजे रंजिशन चली गोली की चपेट में आने से युवती गम्भीर रूप से घायल हो गयी। पीड़ित युवती के परिजनों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जबकि घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम पजौनियां निवासी सोनम पत्नी हरविजय सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि गांव के हेमेन्द्र सिंह, हरमेन्द्र सिंह पुत्र गोधन सिंह भदौरिया उसके पति से रंजिश मानकर फर्जी न्यायालय से धारा 307 का मुकदमा लगा रहे है इसी बात को लेकर प्रार्थनी के पति ने कहा कि फर्जी मुकदमा क्यों लिखा दिया है तो हेमेन्द्र सिंह ने अपने अन्य भाई व साथियों को साथ लेकर आये और कहने लगे कि अगर ज्यादा बकवास की तो गोली मार देगे। जबकि प्रार्थनी बीच बचाओं करने पहुंची तो मेरे साथ भी मारपीट कर दी इसी दौरान प्रार्थनी की बहिन उसके पति को बचाने गयी तो हेमेन्द्र सिंह ने उसे गोली मार दी वहां पर गंधर्व सिंह व हरमेन्द्र सिंह भी राईफल लेकर मारने आ गये गोली लगने के एक घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बहिन को गाड़ी में बैठाकर पता नहीं कहां ले गये तथा प्रार्थनी के पति को पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया। आरोप गम्भीर अपराधी है जिनके ऊपर कई मुकदमे चल रहे है। महिला ने शिकायती पत्र देते अपराधियों के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने की मांग एसपी से की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली से घायल युवती को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Jhansidarshan.in