ग्रामीणों की शिकायत पर इमलौरी में एसडीएम,बीडीओ ने देखी गौशाला….
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी
कोंच विकास खण्ड के ग्राम इमलौरी में बनी गौशाला की खराब व्यवस्थाओं को लेकर यहां के ग्रामीणों के द्वारा एक कार्यक्रम में पधारे एसडीएम व बीडीओ से शिकायत करने पर एसडीएम व बीडीओ ने गौशाला का निरीक्षण किया। जहां पर गौशाला में गौवंश प्यासे थे। जिन्हें जब गौशाला से छोड़ा गया तो वह सीधे वहां थोड़ी दूरी पर भरा हुआ पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। अलाब की भी यहां कोई व्यवस्था नहीं थी। गायों को उढाने के लिए फट्टे आदि तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम व बीडीओ ने तत्काल फिलहाल एक हजार रुपया ग्रामीणों को देकर व्यवस्था बनाने को कहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यहां की गौशाला में व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है और ग्राम पंचायत सचिव यहां पर कभी देखने तक नहीं आते है ।