एमएलसी प्रतिनिधि ने किया इंटरलॉकिंग का उदघाटन
कोंच विकास खण्ड के ग्राम इमलौरी में एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. आर.पी. निरंजन ने गांव के लिए डाली जा रही इंटरलॉकिंग सड़क का उदघाटन किया । ग्रामीणों के अनुरोध पर यह इंटरलॉकिंग सड़क 300 मीटर की राजीव इमलौरी के मकान से मैन रोड पुलिया तक बनवाई गई। इस रोड का उदघाटन फीता काटकर एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. आर.पी. निरंजन ने किया। इस दौरान एसडीएम कोंच अशोक कुमार व बीडीओ कोंच शुभम बरनबाल भी मौजूद रहे । इस दौरान राजीव इमलौरी व ग्रामीणों ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण व तिलक किया व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया,सफल संचालन बब्बूराजा पटेल नरी ने किया ।