• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जन जागरूकता गोष्ठी में एमएलसी प्रतिनिधि, एसडीएम, बीडीओ ने सुनी जन समस्याएं….

By

Jan 2, 2021

जन जागरूकता गोष्ठी में एमएलसी प्रतिनिधि, एसडीएम, बीडीओ ने सुनी जन समस्याएं

कोंच तहसील के ग्राम इमलौरी में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने राशनकार्ड, सड़क, आवास, पेंशन व अन्य योजनाओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के आयोजक राजीव इमलौरी व ग्रामीणों ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण किया। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. आर.पी. निरंजन ने गाँव में सड़क, हैण्डपम्प आदि दिये जाने की घोषणा की। वहीं एसडीएम कोंच अशोक कुमार ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं बीडीओ कोंच शुभम बरनबाल ने कहा कि जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चल रही है, लाभार्थी को उसका लाभ दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति उनसे ब्लाक आकर किसी भी योजना की जानकारी कर सकता है। इस दौरान आये हुए अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र ओढ़ाकर व श्रीफल भेंटकर किया गया।वही कार्यक्रम का सफल संचालन बब्बू राजा नरी ने किया।

 

Jhansidarshan.in