शम्भू व्यास बने भारतीय ब्राह्मण महासंघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन
भारतीय ब्राह्मण महासंघ उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष शम्भू व्यास अटा को बनाया गया है।
भारतीय ब्राह्मण महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कालीदास तिवारी ने कोंच तहसील के ग्राम अटा निवासी शम्भू व्यास को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने शम्भू व्यास से आशा की है कि वह समाज के समस्त कार्यक्रमों में सम्मलित होकर सफल बनाने में सहयोग कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। वहीं शम्भू व्यास अटा को भारतीय ब्राह्मण महासंघ से जिला अध्यक्ष जालौन बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज में ख़ुशी की लहर देखी गई। इस मौके पर
सत्यम दुवे, गौरी तिवारी कुदारी, रवि तिगुनायक, गौरव महाराज, मोहित तिगुनायक रामपुरा, छोटू बिरथरे सामी, अतुल व्यास, नितेश व्यास, छोटू व्यास, शिवम् दुवे, शशि पांडेय आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।