• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अवधेश सिंह द्वारा फीता काट कर महिला हेल्प डेस्क का किया गया उदघाटन :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*कोंच में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अवधेश सिंह द्वारा फीता काट कर महिला हेल्प डेस्क का किया गया उदघाटन :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

कोंच-मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के अभियान के तहत थाना कोतवाली कोंच अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अवधेश सिंह द्वारा फीता काट कर महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह महिला हेल्प डेस्क हमारा कुछ महीने पहले से ही चल रहा था अब यह नई बिल्डिंग में शुरू किया गया है। यह डेस्क महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, प्रभारी निरीक्षक इमरान खान के साथ साथ सर्किल की पुलिस भी मौजूद रही।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

Jhansidarshan.in