*वांके विहारी खाटू श्याम को लगाया गया 56 भोग, हुई पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, महाआरती :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
जालौन:- नगर के अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में वांके विहारी खाटू श्याम जी को स्थानीय श्याम भक्तों ने 56 भोग प्रसाद लगाया गया। इस दौरान श्याम भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, महाआरती और अपने खाटू श्याम भगवान को प्रसंन्न किया गया।यहां पर दूर- दराज से आये विभिन्न कलाकारों ने भी वांके विहारी खाटू श्याम जी के भजन गाये। यहां पर मौजूद श्याम पागल प्रेमियों ने बाबा श्याम भगवान को प्रसन्न मन से ज्योति जलाकर उनकी पूजा अर्चना की व अपनी अरदास (अर्जी) लगाई। यहां पर आने वाले श्याम भक्तों को माखन मिश्री, महाप्रसाद, व भंडारा प्रसाद भी बांटा गया।