• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ऑपरेशन वज्र’ के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही,04 भट्ठी,1400 ली0,अवैध शराब,5 हजार कि0ग्रा0 लहन….

By

Sep 16, 2020

ऑपरेशन वज्र’ के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही,04 भट्ठी,1400 ली0,अवैध शराब,5 हजार कि0ग्रा0 लहन

झाँसी l ड्रोन कैमरे से अवैध शराब के स्थान को चिन्हित कर मौके पर लगभग 5 हजार कि0ग्रा0 लहन व शराब बनाने के उपकरण 04 भट्ठी आदि को किया नष्ट, 1400 ली0 अवैध शराब किया बरामद l

झाँसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झाँसी दिनेश कुमार पी0 के द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत शराब माफ़ियाओं के विरुद्ध नगर क्षेत्र में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है l

विवरण-
आज दिनांक 15-09-20 को पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा रक्सा थाना अंतर्गत अवैध शराब बनाने एवं भंडारण के स्थानो को क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से चिन्हित किया जा रहा था ।
एरियल सर्विलांस के ज़रिये थाना रक्सा अंतर्गत ग्राम परबई चिन्हित किया गया ।
क्षेत्राधिकारी सदर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रक्सा अमित गंगवार प्रभारी मय पुलिस टीम, प्र0 नि0 बड़ागांव देवेन्द्र द्विवेदी मय पुलिस टीम, प्र0 नि0 प्रेमनगर निगवेंद्र प्रताप सिंह मय पुलिस टीम, महिला थाना प्रभारी श्रीमती पूनम शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा थाना रक्सा अंतर्गत उपरोक्त चिन्हित शराब बनाने एवं भंडारण के स्थानो पर कबूतरा डेरा ग्राम परबई पर दविश दी गयी ।
मौके से लगभग 1400 ली0 कच्ची देशी शराब को बरामद किया गया एवं मौके पर शराब बनाने के उपकरण 04 भट्ठी आदि तथा लगभग 05 हजार कि0ग्रा0 लहन को मौके पर नष्ट किया गया।
अवैध शराब विक्री एवं निष्कर्षण में संलिप्त के अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रक्सा पर सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Jhansidarshan.in