ग्रामीण एडिटर- धीरेन्द्र रायकवार
टहरौली ( झांसी )
बार एसोशिएशन टहरौली ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण का समर्थन करते हुऐ हड़ताल की ओर न्याय कार्य से विरत रहे। बताते चलें कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिये कई संगठनों द्वारा बुंदेलखंड बंद की मांग की गई थी, जिसका समर्थन करते हुये वकीलों ने हड़ताल रखी। इस दौरान उपजिलाधिकारी टहरौली ज्ञानेश्वर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर राकेश मिश्रा सचिव बार एसोसिएशन, सरदार सिंह बुंदेला, राजीव कुमार समाधिया, भानु प्रताप पटेल, रजनीश बाजपेयी, नरोत्तम शर्मा, ऋषिराज खरे, बिहारी लाल आर्य, कमल कांत कौशिक, राजेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
एडिट रिपोर्ट -रमाकांत सोनी