झाँसी | नगर निगम द्वारा नगर के मुख्य सार्वजनिक पार्क महारानी लक्ष्मी बाई पार्क तथा मैथिली शरण गुप्त पार्क सहित मनगर के अन्य बड़े पार्कों को दोपहर के समय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है |
नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्कों में दोपहर के समय साफ सफाई के कार्य को कराने के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है | महारानी लक्ष्मी बाई पार्क तथा मैथिली शरण गुप्त पार्क समेत अन्य बड़े पार्क सुबह 05 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक खोले जाएंगे | नगर आयुक्त ने बताया कि दोपहर के समय आराजक तत्व पार्क में शरण लेकर गंदगी फैलाते हैं | जिससे यह आदेश जारी करना पड़ा | उन्होंने बताया कि अभी यह नियम महानगर के मुख्य पार्कों पर ही लागू किया जाएगा लेकिन धीरे धीरे यह नियम सभी पार्कों पर लागू होगा |
रिपोर्ट-=आयुष साहू