झाँसी | नगर की कक्षा नौ की छात्रा ने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपने सैकड़ों प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए अव्वल आकर झाँसी का नाम रौशन किया है |
मेहंदी बाग निवासी वरिष्ठ पत्रकार दीपक चंदेल की 13 वर्षीय पुत्री अंशिका चंदेल कक्षा 9 में अध्यनरत है | शिक्षा अध्ययन के साथ-साथ अंशिका झाँसी में 32 बी बटालियन एनसीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है | बीते दिनों कानपुर में आयोजित एनसीसी की प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया था | जिसमे वह अपने करीब 400 प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए अपना निशाना साधने में सफल हुई | अंशिका ने अपने लक्ष्य से 2 सेमी की दूरी पर निशाना लगाकर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | पूरे प्रदेश में अव्वल आने की खबर अंशिका के परिजनों तथा मित्रों को मिलते ही उसके पास बधाइयों का तांता लग गया |
अंशिका ने बताया कि अब वह देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैम्प में प्रतिभाग करने की तैयारी कर रही है | इसके पहले भी अंशिका डांस, मॉडलिंग सहित तैराकी प्रतियोगिताओं में खिताब हासिल कर चुकी हैं |
रिपोर्ट-=आयुष साहू