झाँसी | नवाबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह जानवरों के कटे सर तथा उनके अंग मिलने पर हड़कंप मच गया | जानवरों के कटे अंग मिलने पर जहाँ क्षेत्रीय निवासियों में आक्रोश फैल गया तो वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया |
मामला नबाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा मुहल्ले के पास का है | जहाँ पर बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज की खाली पड़ी जमीन पर आज सुबह मैदान में गिल्ली डंडा खेल रहे कुछ लड़कों ने झाड़ियों के पास जानवरों के कटे अंगों को देखा | जिससे आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया | वही सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और जानवरों के कटे अंगों को अपने कब्जे में ले लिया | सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली | तो वही दूसरी और जानवरो के कटने से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की | मामले को तूल पकड़ता देख घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस सहित पीएसी बल को तैनात कर दिया गया | पुलिस द्वारा कसाई मंडी में सर्च अभियान चलाया गया | जहाँ से पुलिस ने लगभग चार युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया | जिनसे पूछताछ जारी है |
एसपी सिटी देवेश पांडे ने बताया कि पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया गया है और कार्यवाही शुरू कर दी गयी है | उन्होंने दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कही |
रिपोर्ट-=आयुष साहू