झाँसी | आज जनपद में सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा जमकर यातायात माह की खिल्ली उड़ाई गयी | इस दौरान यातायात पुलिस मूकदर्शक नजर आयी |
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज झाँसी ललितपुर लोकसभा की कमल संदेश वाहन रैली का शुभारम्भ राजकीय इंटर कॉलेज झाँसी में किया गया | इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र सेव सिंह ने रैली का शुभारम्भ किया | इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा, मऊरानीपुर विधायक बिहारीलाल आर्य सहित समस्त भाजपाई वरिष्ठ नेता बाइकों पर सवार होकर नगर में निकले | इस दौरान समस्त भाजपाई यातायात माह नवंबर की खिल्ली उड़ाते दिखे | सत्ता की मद में चूर भाजपाई बिना हेलमेट के तीन सवारी चल रहे थे | इसी बीच कई बुलिट गाड़ियों से बुलेट की भी आवाजे निकाली गयी | वही रैली में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी नजर आयी | सदर विधायक समेत बबीना विधायक, महापौर भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे | सदर विधायक रवि शर्मा रैली के शुभारम्भ समय पर हेलमेट में नजर आये लेकिन समय बीतते ही वह भी सभी के रंग में रंग गए और यातायात नियमों को तोड़ दिया |
इस दौरान जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, मनमोहन गेड़ा, पियूष रावत, अमित साहू, जगदीश साहू समेत हजारों भाजपाई मौजूद रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू