• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बाल दिवस पर बच्चों को मिले स्वेटर चाचा नेहरू को याद किया गया-रिपोर्ट-उदय एन कुशवाहा

बाल दिवस पर स्वेटर वितरण
झांसी। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में निःशुल्क स्वेटर वितरण कराया गया। प्राथमिक विद्यालय खिरकन में बाल दिवस पर स्वेटर वितरण किया गया। प्रधानाचार्य नोमान ने छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर बांटा। इसके पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। बाल दिवस के रूप में चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। उनके उच्च आदर्शों व विविधता में एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। मिष्ठान वितरण कर बच्चों से अनुशासन और नियमितता को आत्मसात करने के लिए कहा गया। अभिभावक व प्रबन्धन समिति के समक्ष स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। सहायक अध्यापक राजेन्द्र कुमार निरञ्जन ने आभार प्रकट किया।

https://studio.youtube.com/video/ATS2MMd5QPA/edit

Jhansidarshan.in