• Tue. Apr 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

याद किये गए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, शहर कांग्रेस कमेटी :रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गए | समस्त कांग्रेसियों ने इलाइट चौराहा पर बनी जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया | पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से विशेष प्रेम था और वह बच्चों में ही देश कि भावी तस्वीर देखा करते थे | इसलिए आज पूरे भारत में उनका जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है |
इस दौरान पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास, नगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन,एआईसीसी सदस्य सुलेमान अहमद मंसूरी, अरविन्द वशिष्ट, देवी सिंह कुशवाहा, हैदर अली, अनिल रिछारिया सहित समस्त कांग्रेसी मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील तिवारी तथा आभार सुनील अग्रवाल ने व्यक्त किया |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in