• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उपजा व झांसी मीडिया क्लब के कार्यालय का हुआ शुभारम्भ:रिपोर्ट-=आयुष साहू

पत्रकार निर्भीक होकर करें पत्रकारिता धर्म का पालन : रामसेवक अड़जरिया
झांसी। कलम की धार कृपाण की धार से तेज होती है। इसलिए पत्रकार निर्भीक होकर पत्रकारिता धर्म का पालन करें। अपनी लेखनी से समाज में विश्वसनीयता बनाए रखें। उक्त विचार नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इण्डिया(एनयूजेआई) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामसेवक अड़जरिया ने व्यक्त किए। वह आज जीवनशाह तिराहे के समीप स्थित उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन(उपजा) व झांसी मीडिया क्लब के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
श्री अड़जरिया ने वर्तमान समय को पत्रकारों की कठिन परीक्षा की घड़ी बताते हुए कहा कि अपनी लेखनी से समाज में विश्वसनीयता बनाए रखें। लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ को जनता का भरोसेमंद बताते हुए कहा कि समाज के अन्तिम व्यक्ति की निगाहें आज पत्रकारिता पर ही टिकती जा रही हैं। उन्हें भरोसा है कि पत्रकारिता के माध्यम से उनकी आवाज शासन और प्रशासन तक अवश्य पहुंचेगी। उपजा प्रदेश कार्य समिति के मनोनीत सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार साहू ने कार्यालय के शुभारम्भ पर हर्ष व्यक्त किया। उपजा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व जिलाध्यक्ष महेश पटैरिया और झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पत्रकार रवि शर्मा, रवि मिश्रा, रोहित झा, इमरान खान, इनायत सिद्वीकी, मनीष अली, भरत कुलश्रेष्ठ, सन्तराम पेन्टर, विकास विश्वकर्मा, आफरीन खान, रवि साहू, आयुष साहू, असलम खान, दयाशंकर कुशवाहा, सूरज कुमार, पंकज भारती, इसरार अहमद, राहुल कोष्टा आदि मौजूद रहे।

 

Jhansidarshan.in