झाँसी | मेरा भारत सेवा मिशन के चतुर्थ स्थापना दिवस पर आज राजकीय संग्रहालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे जिले के विशेष शिक्षकों सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी विशेष सेवा देने वालों को बुंदेलखंड सेवा रत्न से सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व विधायक डमडम व्यास, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप सरावगी, राहुल रिछारिया, डॉ बी के गुप्ता तथा बालमुकुंद अग्रवाल उपस्थित रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता एमबीएसएम के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ फिरोज खान ने की | अजय उदैनिया ने सभी के बीच संस्था द्वारा अभी तक किये गए कार्यों का बखान किया तथा आने वाले समय में संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों की भी रूपरेखा बताई |
अंग्रेजी मीडियम स्कूल निर्माण के लिए संस्था प्रयासरत
संस्था के मोहसिन खान ने बताया कि संस्था आगामी वर्ष में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निर्माण का प्रयास कर रही है | जिसके माध्यम से आसपास के गरीब बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी स्तर की पढ़ाई उपलब्ध कराई जायेगी और उनके शिक्षा के स्तर को सुधारने का हर संभव प्रयास किया जाएगा |
विश्व शिक्षक दिवस पर बढ़ाया अध्यापकों का हौंसला
एमबीएसएम संस्था का चतुर्थ स्थापना दिवस होने के साथ ही विश्व शिक्षक दिवस के मौके पर संस्था ने शिक्षकों की हौसला अफजाई की | संस्था ने नगर के कुछ विशिष्ट डिग्री कॉलेज तथा इंटर कॉलेज के प्रचार्यों तथा प्रधानाध्यापकों का सम्मान किया | बीबीसी डिग्री कॉलेज के एम् एम् पांडे, महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज के अरविन्द ओझा, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर के कुलदीप दांगी सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बुंदेलखंड सेवा रत्न से सम्मानित किया गया | इसके साथ ही प्राइवेट कोचिंग के अध्यापकों, चिकित्सा, साहित्य, व्यापार, समाजसेवा आदि क्षेत्रों से कुछ विशेष लोगों का भी सम्मान किया गया |
इस अवसर पर उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, अभिलाषा सक्सेना, राकेश सेन, अब्दुल नफीस, विजय साहू, अखिलेश रावत, रहीश खान, रीतेश साहू, सौम्या जैन, दीप्ति सिंह, साहिबा बानो, अम्रता सहित सैकड़ों संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे |