झाँसी | यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का झाँसी दौरा अचानक आज शाम रद्द हो गया | प्रशासन को डिप्टी सीएम के दौरे की निरस्त की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली है तो वहीं ABVP कार्यकर्ताओं में निराशा की लहर दौड़ गयी है |
आपको बताते चले कि 5 अक्टूबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का झाँसी दौरा निश्चित था | जिसका प्रशासन द्वारा मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम जारी हो गया था | उन्हें झाँसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र सम्मान समारोह में शामिल होने आना था साथ ही उनका अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित था | विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बड़े ही जोश और उत्साह के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे | लेकिन आज अचानक उनके रद्द हुए दौरे ने सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की आशाओं पर पानी फेर दिया है | वही दूसरी और कई विद्यार्थी तथा कार्यकर्ता उनके रद्द हुए दौरे को ABVP से नाराज होना बता रहे है | इसका सबसे बड़ा कारण कुछ ही दिनों पहले विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा सपा राज्य सभा सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव की शरण लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपना हो सकता है | इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सर्किट हाउस ने सरकार का पुतला दहन किया था और सरकार विरोधी नारे लगाए थे | फिलहाल अचानक डिप्टी सीएम का निरस्त हुए झाँसी भृमण राजनैतिक गलियारों के साथ ही आमजन में चर्चा का विषय बन गया है |
रिपोर्ट-=आयुष साहू