जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगे डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव
आज समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद डाॅ. चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन चेतना हेतु साइकिल चलाओ-लोकतंत्र बचाओ साइकिल महारैली का आयोजन आज भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी उद्यान परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव के साथ माल्यार्पण उपरांत यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता सपा का झंडा लगी साइकिल पर सवार होकर कचहरी स्थित गांधी उद्यान से प्रारंभ होकर हंसारी, राजगढ़, बिजौली, खैलार, बीएचईएल, सिमरावारी, मानपुर, रसोई, बबीना बेरियल के बाद बबीना के पुराना थाना परिसर के पास जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जगह-जगह महारैली का स्वागत फूल मालाओं, पुष्प वर्षा, शरबत वितरण आदि से किया गया। जनसभा में स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। बबीना में आयोजित प्रथम चरण के समापन उपरांत सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि साईकिल रैली के आयोजन का मकसद है कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके कन्याओं के हाथों से विद्याधन छीन लिया, युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया, छात्रों के हाथों से लैपटॉप छीन लिया, किसानों की मुफ्त सिंचाई व्यवस्था को समाप्त कर दिया, व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है, महिलाओं- बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, खुले आम लोगों की हत्या हो रही है, पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है और वही केंद्र की सरकार झूठ का पुलिंदा साबित हुई है। जनता से किये वादे पूरे नहीं किए गए बल्कि देश का पैसा भी लूट लिया गया। लेकिन केंद्र की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आखिर बैंकों से लोन लेकर भागने वाले लुटेरों के गारंटर कौन है, केंद्र की सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा। अगर किसी किसान का कर्ज होता है और वह चुका नहीं पाता तो एक लाख कर्ज की वसूली पर तत्काल किसानों का उत्पीड़न किया जाता है लेकिन यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को बढ़ावा देने वाली सरकार है। देश की हालत आज बद से बदतर होती जा रही है पेट्रोल डीजल के दाम आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं, महंगाई दिनों पर दिन बढ़ती जा रही है। सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। इसलिए समाजवादियों ने यह फैसला लिया है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की पोल समाजवादी साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंच कर हम खोलने का काम करेंगे और 2019 के चुनाव में भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा बुलंद करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, श्याम सुंदर सिंह यादव, जयप्रकाश आर्य, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, सिंहव्रत सिंह यादव बऊआ भैया, पूर्व मंत्री अजय सूद, मिर्जा करामत बैग, वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल, व्यापारी नेता हरभजन साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख राम नरेश यादव, पूर्व प्रवक्ता शकील खान, ब्लॉक प्रमुख कैलाश नारायण यादव, दीपाली रायकवार, मीरा रायकवार, अरविंद सिंह यादव, अनिल भिटौरा, रवि राय, भारत सिंह यादव, सज्जन सिंह यादव, विश्व प्रताप सिंह यादव, जग भान सिंह यादव, जितेंद्र यादव सिजवाहा, अमित बंटी खटीक, हीरेन्द्र यादव, हनीफ मंसूरी, पार्षद अमित कुशवाहा, विकास सिंह, प्रतिपाल दाऊ, रॉकी महाराज, लाली यादव माते, सज्जन सिंह यादव, भानु पटेल, भगवान सिंह, रामजी शरण पप्पू भोजला, सोहन सिंह खटीक, अनिरुद्ध नायक, रामजी मिश्रा, सीपी यादव, उमेश यादव तिलैथा, बबलू यादव, सलमान पारीछा, बल्ला राजपूत, किरण यादव, पुष्पा शिवहरे, गफ्फार कुरैशी, पप्पे राईन, अल्ताफ रिजवी, संग्राम सिंह यादव, फारुख शेख, गौरव करोसिया, योगेश करोसिया, कपूर सिंह यादव, प्रिंस भुसारी, अमित खुराना मोनू, तारीख मकरानी, हामिद मकरानी, रामसेवक रजक, हरदयाल फौजी, भारत सिंह यादव, पवन लहार, अंकित यादव, प्रशांत बरगढ़, रवि भारती पार्षद, भारत सिंह यादव, आदि हजारों की संख्या में पार्टी जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता चन्द्रप्रकाश मिश्रा ने किया एवं सभी का आभार इंजी. सिहव्रत सिंह यादव बऊआ ने व्यक्त किया।