• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ट्रक हुआ असंतुलित वाहन सहित बालक और बालिका में मारी टक्कर बालिका की मौत:रिपोर्ट-दयाशंकर साहू

असंतुलित होकर पलटा ट्रक बालिका की मौत नेशनल हाईवे के करीब बसे ग्राम खिल्ली में घटी दुर्घटना l

सोमवार की रात्रि करीब 9:00 बजे एक 14 टायर ट्रक क्रमांक यूपी 93 ए टी 1069 झांसी की ओर से उरई की तरफ जा रहा था जिसमें प्लास्टिक दाना लदा हुआ है अभी ट्रक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम खिल्ली के आमगांव रोड के आगे निकला ही था की असंतुलित होकर के समीप ही खड़े आपे टैक्सी क्रमांक यूपी 93 टी 40 47 को रौंदता हुआ एक घर के समीप पलट गया जबकि आपे टैक्सी के पीछे समीप ही बने कमल सिंह कुशवाहा के पुत्र एवं पुत्री लाइट न होने की वजह से बाहर खटिया पर बैठे हुए थे अचानक असंतुलित ट्रक को आता लेख दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन जिस से पहले कुछ समझ पाते की तब तक दोनों बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए झांसी भेजा गया जहां से खुशबू 15 पुत्री कमल सिंह की हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया लेकिन खुशबू की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि उसका भाई रवि का उपचार झांसी मेडिकल में चल रहा है सूचना पर पहुंचे थाना उपनिरीक्षक मुजम्मिल हुसैन कॉन्स्टेबल रामपाल सिंह सहित चालक प्रदीप दुबे ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेजा l

 

Jhansidarshan.in