समथर (झांसी) :- समथर थाना क्षेत्र के ग्राम छपार में धान के खेत में पानी भरने को लेकर 5 लोगों ने मिलकर एक ही परिवार की चाचा भतीजे को बुरी तरह मारा जिससे चाचा भतीजी दोनों बेहोश हो गए थे
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
पूरा मामला
समथर थाना क्षेत्र के ग्राम छपार मे धान के खेत में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें माता प्रसाद के द्वारा तहरीर देते हुए बताया गया है कि भाई उदय प्रताप 23 अगस्त 2018 को समय लगभग 6:30 बजे शाम को अपने धान का खेत देखने गया था तभी ग्राम के ही भानु प्रताप मनीराम बलराम राजेश्वर छोटू रामनरेश आदि भी अपना खेत देखने के लिए आए थे जो कि उदय प्रताप के खेत के पास ही था भानुप्रताप मनीराम आदि के द्वारा उदय प्रताप के खेत की बंदी काटकर धान के खेत मे अधिक पानी भर दिया था जिस का विरोध करने पर सभी लोगों ने मिलकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी उदय प्रताप अपनी जान बचाकर भागा और घर आकर अपने पिता को जानकारी दे रहा था कि तभी पीछे से भानु प्रताप मनीराम राजेश्वर जीतेंद्र और छोटू रामनरेश आदि अपने हाथों में डंडा लाठी परसा लोहे का सरिया आदि लेकर मकान के अंदर घुस आए और भाई उदय प्रताप औरा चाचा लाखन को बुरी तरह से पीटा जिससे सिर मे व शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण दोनों लोग बेहोश होकर जमीन में गिर गए तभी चाची ने शोर मचाया तभी वहां देखा चाचा और भाई दोनों लोग बेहोश पड़े थे और रामेश्वर आदि मौके से भाग गए थे तभी बेहोश चाचा और अपने भाई उदय प्रताप को आनन-फानन में झांसी जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है इलाज में सुधार होने से माताप्रसाद के द्वारा समथर थाना में तहरीर दी तहरीर के आधार पर भानु प्रताप मनीराम आदि पर धारा 147 452 323 504 506 ipc के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया
रिपोर्ट यशपाल सिंह