• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

2 दिन से गायब युवक की नाले में उतराती मिली लाश:रिपोर्ट-दयाशंकर साहू

पूछ झांसी अगस्त युवक की नाले में डूबने से मौत एक दिन दो रात से था लापता थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा का है मामला

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

ज्ञात जानकारी के मुताबिक ग्राम सेसा निवासी प्रेम नारायण 27 गुजरात में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता था रक्षाबंधन के मौके पर वह अपने घर आया हुआ था कि तभी 23 अगस्त की रात्रि करीब 10:00 बजे अपने घर से निकल कर समीप ही बने रेलवे लाइन के नाले के पास जा पहुंचा जहां पर रेलवे लाइन के निर्माण के समय JCB मशीन से नाले का हुआ गड्ढा काफी गहरा हो गया था जिसमें मृतक जाकर के गिर गया यहां उसके साथ रह रही मां ने यहां-वहां खोजने के बाद पड़ोस में ही रह रहे मृतक के भाइयों को इसकी सूचना दी काफी खोजबीन के बाद कहीं कुछ पता नहीं चल सका आज सुबह करीब 6:00 बजे मृतक के परिजनों को सूचना मिली की समीप ही बने नाले में शव पानी पर उतर आ रहा है जब ग्रामीण वहां पर एकत्रित हुए तो उस लाश की शिनाख्त प्रेम नारायण पुत्र मलखान निवासी ग्राम सेसा के रूप में हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने सव को पानी से बाहर निकलवा कर विच्छेदन के लिए झांसी भेजा

Jhansidarshan.in