मोठ/झांसी – थाना पूॅछ क्षेत्र के ग्राम पनारी में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ तमंचे के बल पर गाली गलोज करते हुए मारपीट कर दी व जेवरात लेकर चंपत हो गए। प्रार्थना पत्र उन्होंने संबंधित थाना पूँछ पुलिस को दी। लेकिन लगातार तीन दिन चक्कर लगाने के बावजूद भी संबंधित थाना के पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिससे निराश होकर आज उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
मामला झांसी जिले के थाना पूॅछ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पनारी का है। जहां पनारी निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामस्वरूप ने आज मोठ पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता गुंगी है। व पुत्र मनीष के साथ घर पर tv देख रहा था कि तभी गांव में रह रहा एक युवक जोकि ग्राम तालौड़ थाना शाहजहांपुर का निवासी है। जो कि हाल निवासी ग्राम पनारी का है। जिसके साथ चार लोग नामदर्ज चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले का प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके घर में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घुस आए और गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो कट्टा लहराते हुए उसके जेवरात छीन कर चंपत हो गए। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।