• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अटल बिहारी को खोना विश्व के लिए अपूर्णनीय क्षति:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। गौ रक्षा दल तथा जय माँ काली सेवा समिति द्वारा आज मिनर्वा चौराहा पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । गौ रक्षा दल के बुंदेलखंड प्रभारी आलोक वशिष्ठ ने अटल बिहारी के पदचिन्हों पर चलने की बात कही तथा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । जय माँ काली सेवा समिति के अध्यक्ष विशेषांक तिवारी ने अटल बिहारी को खोना पूरे विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया । इस दौरान गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष ऋषभ साहू, बुंदेलखंड सह प्रभारी भैया चौबे, गौरव शर्मा, सुभाष परिहार, आकाश साहू, नितिन साहू, सचिन महाराज, अमर झा आदि मौजूद रहे ।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in