• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोतवाली परिसर गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

कोतवाली परिसर गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

कोतवाली गरौठा में पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय की अध्यक्षता में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे चौदह प्रार्थना पत्र आए जिनमें से सात का निस्तारण कर दिया गया वहीं सात समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा वही एक समस्या नगर मे कब्जे से संबंधित थी जिस पर कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने तत्काल एसआई पाल सिपाही पवन यादव महिला कांस्टेबल प्रिया शर्मा आरती पाल आदि पुलिस स्टाफ को तत्काल मौके पर भेजकर बादी से कब्जा हटाने को कहा जिस पर उसने एक दिन का समय मांगा जिसका निस्तारण कर दिया गया वही पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा जिससे फरियादियों को यहां-वहां भटकना ना पड़े और समय से उनका निस्तारण हो जाए और उन्हें पुलिस द्वारा सहयोग मिले जिससे क्षेत्रीय लोगों को तत्काल समस्या से समाधान मिल सके इस मौके पर नायब तहसीलदार देवकीनंदन कौशिक कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह एसआई सी पी दुबे लेखपाल अनुज डेगरे जितेंद्र सिंह मनोहर लेखपाल अरविंद कुमार कृपाराम सर्वेश कुमार भगवानदास नगर पंचायत गरौठा से बृज किशोर मिश्रा आदि मौजूद रहे

Jhansidarshan.in