।।महिलाओं का होगा सम्मान, तभी बनेगा देश महान।।
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
मोंठ झाँसी
आपकी आवाज सामाजिक संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम 20 अगस्त 2018 को आशा कार्यकर्ता को शासकीय कर्मचारियों की श्रेणी में लिए जाने हेतु विशाल जनांदोलन में भारत के कोने कोने से आशा बहनों की इस लड़ाई में उमड़ती भीड़ का स्वागत योग्य है इस के लिए ब्यापक जन समुदाय के आने की सम्भावना दिख रही है।
जिसका श्रेय पत्रकारिता जगत को जाता है जब जब हमारे देश की मीडिया के साथियों ने पहल की है जिस भी विषय को लेकर तब तब सरकार को झुकना पड़ा है इस आंदोलन को सफलता के लिए पत्रकार साथियों का अभिन्न सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं की सूझबूझ से देश के कोने कोने से महिलाओं का हुजूम उमड़ रहा है जिससे दिल्ली के जंतर मंतर में सरकार को मांग मानने पर विवस होना ही पड़ेगा।
यह आंदोलन बहुत ही महत्वपूर्ण है हम सब को ततपरता के साथ आशा कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाने के लिए आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए 20 अगस्त जंतर मंतर दिल्ली पहुंच कर योगदान करना चाहिए ताकि महिला अधिकार को मजबूत बनाने का काम किया जा सके।
तो आइये चलते हैं 20 अगस्त को दिल्ली।जंतर मंतर
धन्यवाद।
ट्