• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बडी ही धूमधाम से संपन्न हुयी बबीना की कांवड़ यात्रा: रि. मनीष साहू

  1. *बडी ही धूमधाम से संपन्न हुयी बबीना की कांवड़ यात्रा।*

बबीना। सभी हिन्दू संघठनो को लेकर कांवड यात्रा के लिये नगर में प्रातःकाल सूर्य देव के निकलने के पूर्व ही भगवा कांवड़ियों ने पूरे नगर को भगवा रोशनी से नहला दिया। विश्व हिन्दू महासंघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू युवा वाहिनी, स्वंम सेवक संघ व समस्त हिन्दू भाइयों के पूरे जोश व उल्लास से भरकर बड़ी सुबह से ही स्थानीय त्रिलोकीनाथ मंदिर पर एकत्रित होना शुरू हो गये। फिर यात्रा वेत्रवंती बेतवा के झररघाट से जल लेकर बबीना की ओर चले। कांवड़ यात्रा की आगवानी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संयोजक दीपक सिंह व सुरेश शर्मा जिला गौ रक्षा प्रमुख विहिप के साथ साथ विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बजरंग दल के विभाग प्रमुख सोनू ठाकुर, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री हंसराज अहिरवार कर रहे थे। सबसे आगे शंकर जी के भजनों की स्वर लहरियां से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था उसके पीछे युवाओं की टोली नृत्य कर रही थी उसके पीछे सैकड़ों की संख्या महिलाएं कलश लेकर चल रही थी उनके बाद मतवाले शिवभक्त कांवड़ लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान कांवड़ियोंकी सुविधा के लिए एंबुलेंस पीछे पीछे चल रही थी,पेयजल वाहन तथा दर्जनों की संख्या में चार पहिया वाहन थे। थानाध्यक्ष आलोक सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने यात्रा के दौरान चाक चौबंद व्यवस्था बनायी रखी। इस यात्रा के दौरान कई जगहों पर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया सर्वप्रथम स्वागत बडोरा में राय पैलैस के संचालक द्वारा किया उसके बाद घिसौली पर पूर्व ब्लॉकप्रमुख वीरेंद्र सिंह जु देव द्वारा इसी क्रम लकडादेव मन्दिर, टोल पर जोरदार स्वागत किया फिर त्रिलोकीनाथ मंदिर पर भव्य अगवानी के बाद पं अखिलेश शास्त्री पं ओमप्रकाश एवं पं गोपाल नारायण दिवेदी आदि योग्य विद्वानों के द्वारा यात्रा संयोजक दीपक सिंह के माध्यम से शिवजी का जलअभिषेक कराया और समस्त कांवड़ियों, महिलाओं ने भी शिव जी का अभिषेक किया गया तदुपरांत विशाल भंडारा कराया गया इस आयोजन को सफल बनाने में दीपक सिंह व सुरेश शर्मा , विश्व हिन्दू महासंघ जिला महामंत्री दीपक त्रिपाठी , संघ के व्लाक प्रभारी बिनोद पण्डा ,व्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत ,नगर मीडिया प्रभारी रानू जैन, मनीष साहू पत्रकार, गोपाल नारायण दिवेदी, अभय जैन,जगत राजपूत, लखनलाल साहू, शंभू साहू ,सोनू शिवहरे ,सूरज सिंह , नरेंद्र अरोरा, दीपक मोदी, पवन यादव, ललित साहू, विनोद सोनी, वीनू गुप्ता, राजीव लोधी, राजेश गुप्ता,मनोज गुप्ता उर्फ नाना, लवली सरदार, हेमंत साहू, राकू राय, चंद्रप्रकाश राय, अनूप पाठक, संजय मजूमदार, कुलदीप रामतनय मौर्य, रामू सोनी, पत्रकार विनोद अग्रवाल,राहुल अग्रवाल पत्रकार, अभिषेक पाठक, सुनील राय,अरूण प्रताप सिंह, शुभनेस, योगेन्द्र तिवारी, मनोज साहू, जग्गी सरदार, दीपक अहिरवार आदि का सहयोग रहा। इस आयोजन की नगर वासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा नगरवासियों ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह के साथ विश्व हिन्दू महासंघ विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल के कार्यकर्ताऔ की मेहनत को सराहा।
विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाअध्यक्ष बीरेन्द्र सिह ठाकुर ने जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिह एव सुरेश शर्मा को कार्यक्रम के लिये सराहना की है नगर के सभी पत्रकारों का भी सहयोग देने के लिये धन्यबाद दिया । सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बबीना के अधीक्षक अंशुमन तिवारी ने कांवडियो के स्वास्थ के प्रति अहम भूमिका रही।l

Jhansidarshan.in