• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

इलाहाबाद द्वारा पुरस्कृत किये गए झाँसी मंडल के उत्कृष्ट वाणिज्य कर्मचारी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक

इलाहाबाद द्वारा पुरस्कृत किये गए झाँसी मंडल के उत्कृष्ट वाणिज्य कर्मचारी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक

उत्तर मध्य रेलवे के जोनल मुख्यालय इलाहाबाद में दिनांक  25.07.18  को  आयोजित प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विशिष्ट सेवा पुरस्कार समारोह में झाँसी मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को रेल सप्ताह 2017-18 के अंतर्गत विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया I इस अवसर पर एम एन ओझा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा झाँसी मंडल के सलीमुद्दीन मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मुकेश कुमार शर्मा मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, अमित कुमार मिश्र वाणिज्य निरीक्षक, दिग्विजय सिंह सिकरवार मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, एस एम् मुशर्रफ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, अनिल श्रीवास्तव मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, अमित शर्मा वाणिज्य निरीक्षक, अरुण कुमार सचान उप मुख्य टिकट निरीक्षक, रणधीर कुमार वरिष्ठ आशुलिपिक, श्रीमती मार्था  जॉन सफाईवाला, कु. रामरती मौर्य वेटिंग रूम सहायक एवं श्रीमती सुनीता पाल कार्यालय खलासी I इनके अतिरिक्त वर्तमान में झाँसी मंडल में तैनात मंडल मुख्य खानपान निरीक्षक इब्राहीम खान को उनके पूर्व मुख्यालय इलाहाबाद में कार्यकाल के दौरान प्रदान की गयी उत्कृष्ट सेवा हेतु सामूहिक पुरस्कार से श्री एम एन ओझा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया I इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(सी&पीएस) विजोय कुमार सिंह, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(एफएम), श्रीमती अनुमणि त्रिपाठी, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती कृष्णा तिवारी, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण शुक्ला इत्यादि अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे I

Jhansidarshan.in