• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोतवाली चौराहे,मुंसिफ मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी ,पुलिस क्षेत्राधिकारी के मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़, बुरा हाल,योगी जी के दावे पर सवाल:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

गरौठा नगर पंचायत की घोर लापरवाही के कारण यात्रियों का निकलना हुआ मुश्किल

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

कई वर्षों के बाद भी नहीं सुधरी सड़क की स्थिति तहसील गरौठा के मुख्य अधिकारियों के निवास स्थान के पास होने के कारण भी इस सड़क की स्थिति बहुत ही बदतर स्थिति में है नगर में कुछ सड़कें अपनी बदहाली और दुर्दशा पर इतनी बुरी हालत में है कि नागरिकों का पैदल निकलना भारी मुश्किल हो गया है नगर में कोतवाली चौराहे से लेकर सुधीर जायसवाल के मकान तक कीचड़ युक्त सड़क जिस पर निकलना लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है क्योंकि यह सड़क कोतवाली से लेकर गुरसराय़ बस स्टैंड तक जाती है जो बहुत बुरी स्थिति में पहुंच गई है फिर भी नगर पंचायत गरौठा का ध्यान इस ओर नहीं जाता और यहीं पर इसी सड़क के बिल्कुल करीब में गरौठा मुंसिफ मजिस्ट्रेट ब उपजिलाधिकारी गरौठा पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा आदि अधिकारियों के निवास स्थान बने होने के कारण भी इस सड़क की स्थिति जहां की तहां बनी हुई है इस सड़क पर बरसात के दिनों में भारी पानी भर जाता है और चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ फैल जाता है जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और सड़क के बीचो-बीच पानी भरे होने के कारण नागरिक सड़क के किनारे से निकलते हैं अगर ऐसे में कोई वाहन निकल जाए तो सारा कीचड़ सड़क से गुजरने वाले राहगीर पर गिर जाता है फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता कि सड़क की मरम्मत कराई जाए यह सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी हुई है बरसात के दिनों में इसकी स्थिति बहुत ही बदतर फिर भी नगर पंचायत गरौठा का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है वही अधिकारियों के निवास होने के कारण भी इस सड़क की स्थिति ऐसी है तो अन्य सड़कों की स्थिति कैसी होगी

रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा

Jhansidarshan.in